Jamshedpur news. हिंद एकता सामाजिक संस्था ने शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च

हाथों में मोमबत्तियां लिए इस मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाये

Jamshedpur news.

हिंद एकता सामाजिक संस्था के सदस्यों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ रोष प्रकट करते हए शनिवार को कदमा में कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च मलकीत होटल से गोलचक्कर पहुंच कर समाप्त हुआ, जहां शहीदों को याद किया गया. हाथों में मोमबत्तियां लिए इस मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाये और सैलानियों पर हुए कायराना जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की. हिंद एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने केंद्र की सरकार से घटना का बदला लेने की आवाज उठायी. इस दौरान कदमा गोलचक्कर पर दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अगुवाई हिंद एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने की. इसमें संस्था के डी रवि राव, अर्चित, प्रदीप कुमार, हरजिंदर सिंह, अनिल कुमार, रमेश, प्रिंस, सतपाल, अनमोल, प्रिंस, मनमीत, यशपाल, और कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >