Jamshedpur News : प्रत्याशी ने की पुनर्मतदान और मतगणना रोकने की मांग
Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या-26 में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी एमएन खान ने निर्वाचन आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग की है.
मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या-26 में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी एमएन खान ने निर्वाचन आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (झारखंड व नयी दिल्ली) और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन भेजा है. एमएन खान का आरोप है कि जवाहर नगर रोड नंबर-16 स्थित मतदान केंद्र पर बिना पहचान पत्र (आईडी) जांचे फर्जी वोट डलवाये गये.विरोध करने पर उन्हें रोका गया और उनके समर्थकों को डरा-धमकाकर मतदान प्रभावित किया गया. प्रत्याशी ने बीएलओ पर मतदाता पर्चियों के वितरण में लापरवाही और दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है. खान ने वार्ड 26 में मामले की उच्च स्तरीय जांच होने तक मतगणना स्थगित करने और पारदर्शी तरीके से पुनर्मतदान कराने की मांग की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.