निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार..आज शाम खुलेगा पूरा राज

जमशेदपुर पुलिस ने युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में यूपी और मध्य प्रदेश से पकड़े गए शूटर भी शामिल हैं. आज शाम को पुलिस मामले का पूरा खुलासा करेगी.

जमशेदपुर : युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दोनों शूटर भी शामिल हैं. पुलिस ने एक शूटर को यूपी और दूसरे को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है. इसके अलावे बिहार से दो और स्थानीय स्तर पर तीन लोगों को पकड़ा है.

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तार लोगों के नाम और उनकी भूमिका के बारे में पुलिस आज शाम होने वाली संवाददाता सम्मेलन कर आधिकारिक जानकारी देगी.

हत्या से पहले एक सप्ताह से की जा रही थी निखार की रेकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि निखार सबलोक की हत्या से पहले उनकी रेकी की गयी थी. पहले यूपी से तीन शूटर रेकी करने क ेलिए शहर आये थे. जब वे असफल हुए तो फिर से दो शूटर आये और घटना को अंजाम दिये. हत्या को अंजाम देने के कार और बाइक शूटरों ने खरीदे थे. पुलिस अब इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि वारदात की पूरी योजना किस तरह तैयार की गयी थी.

24 अगस्त को हुई थी गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि 24 अगस्त को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांडरबेड़ा के पास टेंथ माइल स्टोन होटल से निकलते समय निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उन्हें 11 गोलियां लगी थीं. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी. करीब एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने मामले में आरोपियों तक पहुंचते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अब शाम की संवाददाता सम्मेलन में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के नाम, उनकी भूमिका और हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >