नदी के किनारे अतिक्रमण पर चली जेसीबी, तोड़े गये 3 पक्के मकान

मानगो, जमशेदपुर में सुवर्णरेखा नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला. चाणक्यपुरी के नीचे बने तीन पक्के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली.

जमशेदपुर: मानगो में सुवर्णरेखा नदी के किनारे से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया. वार्ड आठ में ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी के नीचे नदी किनारे बने तीन पक्के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गयी. इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया और आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिसवालों ने उन्हें घर बनाते वक्त नहीं रोका. पैसा लेकर घर बनाने दिया. अब उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है, जबकि मानगो नगर निगम होल्डिंग टैक्स वसूलती है, पानी और बिजली भी दी है.

इस दौरान महिलाओं ने भी हाथ जोड़ कर टीम से मकान नहीं तोड़े जाने की गुहार लगायी. लोगों ने अभियान को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की सख्ती के कारण लोग पीछे हट गये. इसके बाद जेसीबी से मकानों को तोड़ा गया.

Also read: आज मानगो के 13 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, भुइयांडीह में भी कार्रवाई की तैयारी

Jamshedpur Bulldozer Action: मकानों के बचे हिस्से को हटाने का दिया गया समय

जेसीबी से मकान को तोड़ता कर्मचारी

मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गयी है, उन्हें पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया था. तय समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाये जाने पर प्रशासन को कदम उठाना पड़ा है. अधिकारियों के अनुसार, अवैध निर्माण पर्यावरण और नदी के प्रवाह के लिए खतरा है, इसे लेकर एनजीटी का भी आदेश आया है.

जिनके अतिक्रमण हटाये गये, उनमें रमेश यादव उर्फ रमेश सिंह, भालु यादव समेत अन्य लोग हैं. वहीं, कार्रवाई के दौरान मकानों के बाहरी ढांचा को तोड़ दिया गया है. कुछ हिस्से अब भी बचे हैं. लोगों के आग्रह पर राहत देते हुए उन्हें खुद से ढांचा हटाने के लिए फिर से एक सप्ताह का समय दिया गया है.

Jamshedpur Bulldozer Action: भुइयांडीह में कार्रवाई के बारे में विचार

भुइयांडीह में भी 145 घर तोड़े जाने हैं. जमशेदपुर अक्षेस की ओर से नोटिस दिया जा चुका है. फिलहाल, प्रशासन मानगो में कम संख्या में घर होने की वजह से इसे तोड़कर उसका असर देखना चाहता है. अगर शांतिपूर्ण ढंग से या कम विरोध के बीच घर टूट जाते हैं, तो फिर भुइयांडीह में कार्रवाई के बारे में विचार किया जायेगा.

Also read: जमशेदपुर में आज होगी बारिश या सिर्फ छाएगें बादल, जानें पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >