Jamshedpur news. बिल्डिंगें बनाइये, पर ऑक्सीजन प्लांट बंद मत करीये

एमजीएम अस्पताल में पीएम केयर्स फंड से स्थापित होने वाला ऑक्सीजन प्लांट बंद, कोराेना में मौत के मुंह से निकालने वाला जिले का कई ऑक्सीजन प्लांट पहले से ही है बंद

सिविल सर्जन कहते हैं प्लांट को चालू करने की प्रक्रिया शुरू है, चालू होगा

Jamshedpur news.

कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की मौत हो गयी थी. उसके बाद जिले में पीएम केयर्स फंड से सात जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था. इसमें सदर व मर्सी अस्पताल छोड़कर बाकी सभी जगहों पर लगा ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया है. एमजीएम अस्पताल, घाटशिला, चाकुलिया, मुसाबनी में ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा हुआ है. एमजीएम अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है. इसमें एक अस्पताल द्वारा लगाया गया था, जो चालू अवस्था में है, लेकिन पीएम केयर्स फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया है, इसका कारण बताया जा रहा है कि उस जगह पर पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नयी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. इस कारण उस जगहों को पूरी तरह से घेर दिया गया है, जिससे उसको चालू नहीं किया जा सकता है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बंद होने से मरीजों को हो रही परेशानी

पीएम केयर्स फंड से घाटशिला, चाकुलिया व मुसाबनी में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है, लेकिन उसका संचालन ठीक से नहीं होने के कारण बंद पड़ा हुआ है. इसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अगर कोई गंभीर मरीज इलाज कराने के लिए आता है, तो ऑक्सीजन नहीं मिलने से दूसरे अस्पताल भेज दिया जाता है. वहीं सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि जिले में बंद पड़े सभी ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जल्द ही सभी को चालू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >