यौन शोषण का फरार आरोपी बीएसएफ जवान गिरफ्तार

प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का फरार आरोपी बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आदित्यपुर.

प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का फरार आरोपी बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सालडीह मंटू मैदान के पास 18 जनवरी को सैम के यौन शोषण प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने उसके घर के पास ही खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद से सैम फरार चल रहा था. इस मामले को लेकर मृतका की भाभी ने आदित्यपुर थाने में आरोपी सैम के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी थी. विदित हो कि मृत युवती की माता व पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और वह अपने घर में अकेले रहती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >