जमशेदपुर प्रखंड में 29 लाभुकों को ब्रायलर व बकरी वितरित किया गया

योजना का लाभ 29 लाभुकों को दिया गया

जमशेदपुर.

जमशेदपुर प्रखंड परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशु धन योजना के तहत ब्रायलर एवं बकरी का वितरण किया गया. इस योजना का लाभ 29 लाभुकों को दिया गया. इसमें केरवाडुंगरी पंचायत क्षेत्र के 10, दलदली-5, हितकू-1, उत्तर पूर्वी गदड़ा-1, दक्षिण कालीमाटी-2 एवं ब्यांगबिल पंचायत के एक लाभुक को बकरी का वितरण किया गया. वहीं केरवाडुंगरी पंचायत के 2, दक्षिण सरजामदा-2, दलदली-1, खखड़ीपाड़ा-1 व बेको पंचायत के 2 लाभुक को ब्रायलर दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी-महेश गोराई, ड कापरा मार्डी, मुखिया कान्हू मुर्मू, सुनील किस्कू व लक्ष्मी हेंब्रम ब्रायलर व बकरी का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >