Jamshedpur News घाटशिला में बैंक ऑफ इंडिया ने बांटे 39.5 करोड़ के ऋण

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से घाटशिला के जेएन पैलेस में किसान माह समारोह का भव्य आयोजन किया गया.

जेएन पैलेस में किसान माह समारोह का हुआ आयोजन

Jamshedpur News बैंक ऑफ इंडिया की ओर से घाटशिला के जेएन पैलेस में किसान माह समारोह का भव्य आयोजन किया गया. प्रधान कार्यालय, मुंबई से महाप्रबंधक मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में आंचलिक प्रबंधक पंकज मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी, मुख्य प्रबंधक रविकांत चौधरी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुदीप बारी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए.

समारोह में 400 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बीच 15 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया. इसके अलावा किसानों को पांच करोड़ रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण प्रदान किए गए. एमएसएमई क्षेत्र के अंतर्गत 12 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गयीं, जिसमें घाटशिला क्लस्टर के लिए 7.5 करोड़ रुपये शामिल हैं.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, एसएचजी से जुड़ी महिलाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस आयोजन ने वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के प्रति बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया. समारोह के आयोजन में सुरभि कुमार, रवि शंकर सिंह सहित अन्य बैंक प्रतिनिधियों का सक्रिय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >