Jamshedpur News : सुंदरनगर झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

सुंदरनगर झाड़ी में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रुगड़ाडीह झाड़ी के पास पुलिस ने एक अज्ञात युवक (40) का शव बरामद किया है. शव काफी दिन पुराना होने की वजह से सड़ गल चुका था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है. आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को छुपाने की नियत से झाड़ी में फेंक दिया गया होगा.

बुधवार को रुगड़ाडीह के रहने वाले लोगों को काफी दुर्गंध आने लगी. इसके बाद जब लोगों ने खोजबीन की तो देखा कि झाड़ी में एक सड़ा- गला शव पड़ा हुआ है. उसके बाद लोगों ने सुंदरनगर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर सका. मृतक काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए है.

कदमडीह के लापता एक युवक के परिवार के लोग पहुंचे

शव मिलने की सूचना पर

कदमडीह गांव के एक लातपा युवक के परिवार के लोग पहुंचे और शव को देखा. उन्होंने बताया कि यह शव किसी और का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >