Jamshedpur News : बिरसानगर : छत पर टहल रहा था युवक, वज्रपात की चपेट में आने से मौत

Jamshedpur News : बिरसानगर थाना क्षेत्र के रमणी फ्लैट में ठनका की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. उसके शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है.

नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बिहार से जमशेदपुर आया था नीतीश

Jamshedpur News :

बिरसानगर थाना क्षेत्र के रमणी फ्लैट में ठनका की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. उसके शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. युवक का नाम नीतीश कुमार सिंह है. वह बिहार के भोजपुर जिला का रहने वाला है. वर्तमान में वह महाराष्ट्र के नासिक में रहकर पढ़ाई कर रहा था. घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार सिंह अपनी नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बिहार से आया था. सोमवार की शाम करीब सात बजे बारिश बंद होने के बाद वह अपने फ्लैट की छत पर टहल रहा था. उसके हाथ में मोबाइल भी था. संभवत वह फोन पर बात भी कर रहा था. उसी दौरान अचानक से वज्रपात की चपेट में आने से नीतीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके बाद जब परिवार के लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली तो उसे फौरन टीएमएच ले गये. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार वह रमणी फ्लैट में अपने मामा संजय नारायण सिंह के घर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >