Bhim memorial cricket : भीम सोरेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 15 अप्रैल से

गोड़गौड़ा मैदान में पहली भीम मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई से किया जायेगा.

जमशेदपुर. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से एनएच-33 स्थित गोड़गौड़ा मैदान में पहली भीम मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई से किया जायेगा. 30 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है. नि:शुल्क रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में बालीगुमा क्षेत्र के बाद की टीमों को ही इंट्री दी गयी है. टूर्नामेंट के सभी मैच 20-20 ओवर के खेले जायेंगे. प्रतियोगिता के विजेता को 4500 व उपविजेता को 2500 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. टूर्नामेंट में दलमा क्रिकेट एकेडमी, दलमा ग्रीन, घाटशिला ब्लास्टर, पोखाड़ी स्टार, क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर मोहरदा, धालभूम एकादश, सिस्टर प्रेमलता एकादश, सिस्टर निवेदिता एलेवन जैसी टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता में 14 बालक की टीमें और दो बालिका की टीम को आमंत्रित किया गया है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन कमेटी का गठन कर लिया गया है. कमेटी में रखाल सोरेन (अध्यक्ष), सूरज टूडू (सचिव), दीपक धोरा (उपसचिव) व मानसिंह टुडू (कोषाध्यक्ष) शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >