बर्मामाइंस : डिवाइडर पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, कोई हताहत नहीं

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के उपर चढ़ गया. घटना के बाद ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया.

जमशेदपुर :

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के उपर चढ़ गया. घटना के बाद ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया. घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है. घटना गुरुवार सुबह की है. घटना के बाद वाहनों का परिचालन थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर बर्मामाइंस की ओर से साकची की ओर जा रहा था. ट्रेलर की स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया. लोगों ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण ज्यादा लोग सड़क पर नहीं थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >