जमशेदपुर: बारीगोड़ा फाटक में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग, बस्तीवासियों ने किया धरना प्रदर्शन

Jamshedpur News: बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ रविवार को बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से दशमत सोरेन की रिपोर्ट

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर स्थित बारीगोड़ा रेलवे फाटक में ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने धरना प्रदर्शन किया. बस्तीवासियों ने विरोध में टायर जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया. बस्तीवासियों ने जमकर नारेबाजी भी की.  

तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य 

पंचायत प्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने बताया कि बारीगोड़ा में रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए तीन साल पहले शिलान्यास हो चुका है. लेकिन शिलान्यास के बाद किसी तरह का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से वे नाराज हैं. रेलवे ने जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण को धरातल पर उतारने का वादा किया था. इसलिए रेलवे जल्द से जल्द योजना को धरातल पर उतारकर डेढ-दो लाख लोगों को राहत देने का काम करे. 

फाटक बंद रहने से लोगों को होती है परेशानी 

मुखिया सुनीता नाग ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द नहीं होने से पूरे क्षेत्र के लोग शहर से कटे हुए हैं. बारीगोड़ा फाटक हमेशा बंद रहता है. जिसकी वजह से शहर की ओर जाने में बहुत दिक्कत होती है. इतना ही नहीं बस्ती क्षेत्र से किसी मरीज को अस्पताल ले जाने में बहुत परेशानी होती है. इसलिए जनहित को ध्यान में रखकर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू किया जाना चाहिए. 

उग्र आंदोलन की चेतावनी 

सुनीता नाग ने कहा कि अभी बस्तीवासी केवल सांकेतिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. इसके बाद भी रेलवे द्वारा निर्माण कार्य को शुरू करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो भट्ठियां ध्वस्त, 700 किलो जावा-महुआ नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >