5 दिन ही करेंगे बैंक कर्मचारी काम, मजदूर संघ ने उठाई आवाज

भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. संघ ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है. प्रमुख मांगों में स्कीम वर्कर्स के मानदेय में वृद्धि और बैंकों में 5 दिन कार्य दिवस शामिल हैं.

जमशेदपुर: भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम की ओर से सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व श्रमिक प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया.

धरना के दौरान संघ की ओर से सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया. ज्ञापन में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की गई. साथ ही सरकार से श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ समयबद्ध बातचीत शुरू करने का आग्रह किया गया.

संघ के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार को संबंधित मंत्रालयों, विभागों और प्राधिकरणों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उठाई गई मांगें केवल वेतन वृद्धि तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक न्याय, उचित वेतन और श्रम की गरिमा से भी जुड़ी हुई हैं. इन समस्याओं का समाधान होने से कर्मचारियों के जीवन स्तर और कार्य परिस्थितियों में सुधार होगा. साथ ही कर्मचारियों, नियोक्ताओं और सरकार के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित होंगे.

ये हैं मजदूर संघ की प्रमुख मांगें

  • आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और अन्य स्कीम वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए.
  • बैंकों में सप्ताह में केवल पांच दिन कार्य करने की व्यवस्था लागू की जाए.
  • लेबर कोड में मौजूद मजदूर-विरोधी प्रावधानों को हटाकर आवश्यक संशोधन किया जाए.
  • हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), रांची और आठ राज्यों में स्थित 23 नेशनल टेक्सटाइल मिलों के कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान किया जाए.
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत डेवलपमेंट अफसरों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और वेतन में कटौती या बर्खास्तगी जैसे कदमों पर रोक लगाई जाए.

धरना-प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और सरकार से जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की. संगठन का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >