भुइयांडीह : पूर्व विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, गंभीर, रिम्स रेफर

युवक पर चाकू से किया हमला

जमशेदपुर.

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह बस स्टैंड के पीछे पूर्व विवाद में शुक्रवार को छायानगर निवासी करण भुइयां पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. करण को घायलावस्था में परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसे रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया. उसके पेट और छाती पर चाकू से कई वार किये गये हैं. परिजनों के अनुसार करण बेंगलुरु में पाइप फिटिंग का काम करता है. कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी में घर आया है. शुक्रवार को दोपहर में घर से बाहर निकला था. इसी बीच सूचना मिली कि साहिल भुइयां ने करण पर चाकू से हमला कर दिया है.परिजनों के अनुसार साहिल कई मामलों में जेल जा चुका है. वह एक माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया है. कुछ दिनों पूर्व करण और साहिल के बीच विवाद हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >