8 लाख के जेवरात चोरी मामले की जांच तेज, आसनसोल स्टेशन पर सूटकेस लेकर उतरते दिखे चोर

जमशेदपुर के सेवानिवृत्त इंजीनियर के 8 लाख के गहने चोरी मामले में आसनसोल रेल पुलिस ने जांच तेज की, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध चोर।

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

आदित्यपुर के मंगलम सोसाइटी निवासी बिजली विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सीमा श्रीवास्तव के करीब आठ लाख रुपये के गहनों से भरे सूटकेस की चोरी मामले में आसनसोल रेल पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

टाटानगर रेल थाना में दर्ज जीरो एफआइआर के आधार पर आसनसोल में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. फुटेज में दो संदिग्ध चोरी का सूटकेस लेकर ट्रेन से उतरते और बाद में टाटा-थावे एक्सप्रेस में सवार होते दिखायी दिये हैं. उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस की भी मदद ले रही है.गौरतलब है कि यह चोरी आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में यात्रा के दौरान हुई थी. दंपती के अनुसार, आसनसोल और कांड्रा के बीच सीट के नीचे रखे दो ट्रॉली सूटकेस चोरी हो गये. एक सूटकेस में करीब आठ लाख रुपये के सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद, साड़ियां और अन्य सामान था, जबकि दूसरे में कपड़े रखे थे. घटना के बाद टाटानगर जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है. जांच के दौरान कोच अटेंडेंट की भूमिका भी संदेह के दायरे में है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Brajesh kumar singh

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >