Jamshedpur News : अरका जैन विश्वविद्यालय ने ट्रैफिक पुलिस को सौंपे 20 नये बैरियर
अरका जैन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को जिला ट्रैफिक पुलिस को 20 नये बैरियर सौंपे. इन बैरियर का निर्माण विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड आइटी विभाग की वर्कशॉप में किया गया है.
अरका जैन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को जिला ट्रैफिक पुलिस को 20 नये बैरियर सौंपे. इन बैरियर का निर्माण विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड आइटी विभाग की वर्कशॉप में किया गया है. खास बात यह है कि सभी बैरियर विभाग के छात्र-छात्राओं ने तैयार किये हैं. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जिले की एसपी निधि द्विवेदी की पहल पर यह कदम उठाया गया. स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राजू ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से बैरियर प्राप्त किये. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जतायी कि इन बैरियरों से जिले की ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियंत्रण में सहूलियत मिलेगी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. अंगद तिवारी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियरिंग एंड आइटी विभाग के डीन डॉ. अरविंद पांडेय, असिस्टेंट डीन डॉ. अश्विनी कुमार, सीआइकेएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज पाठक, डॉ. पोम्पी दास सेनगुप्ता समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.