Apr nair cricket: एपीआर नायर जूनियर लीग में दलमा व मानगो की टीमें जीतीं

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को अंडर-12 आयु वर्ग के दो दो मैच खेले गये.

जमशेदपुर. मानगो में अमन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को अंडर-12 आयु वर्ग के दो दो मैच खेले गये. पहले मैच में दलमा एकादश की टीम ने दलमा ब्लू को 13 रन से हराया. इस मैच में मिजान विजेता बने. दूसरे मैच में मानगो स्टार की टीम ने दाइगुट्टू एकादश को 66 रन से मात दी. इस मैच में कामिल शफीक प्लेयर ऑफ द मैच रहे. लगभग एक महीने तक चलने वाली इस समर लीग तीन अलग-अलग ग्रुप में किया जा रहा है. अंडर-12, अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग में इस लीग के मैच खेले जा रहे हैं. अंडर-12 आयु वर्ग में बालक-बालिका दोनों ही खिलाड़ी मिलकर खेल रहे हैं. प्लेयर ऑफ द मैच को समाजसेवी सह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >