Jamshedpur News टीवी नरेंद्रन बने चेयरपर्सन, कौशिक चटर्जी वैकल्पिक चेयरपर्सन

टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलाव और वैश्विक स्तर पर डेटा परिपक्वता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स डेटा गवर्नेंस काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है.

टाटा स्टील में एपेक्स डेटा गवर्नेंस काउंसिल का पुनर्गठन

जमशेदपुर : टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलाव और वैश्विक स्तर पर डेटा परिपक्वता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स डेटा गवर्नेंस काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है. इस कमेटी का गठन टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन की पहल पर हुआ है. काउंसिल के चेयरपर्सन टीवी नरेंद्रन होंगे, जबकि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीएफओ कौशिक चटर्जी को वैकल्पिक चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है.काउंसिल में शामिल सदस्यों में वीपी अक्षय खुल्लर, चीफ कॉरपोरेट अनिमेष सिन्हा, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु, सीईओ नीदरलैंड प्लांट हैंस वन डेन बर्ग, सीईओ यूके टाटा स्टील राजेश नायर, टाटा स्टील थाईलैंड के प्रेसिडेंट तरुण डागा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.चीफ डेटा ऑफिसर विकास श्रीवास्तव संयोजक होंगे जबकि चीफ टीक्यूएम व सीक्यूए त्रिप्ति श्रीवास्तव को वैकल्पिक संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. यह काउंसिल कंपनी में डेटा गवर्नेंस को सशक्त बनाने, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल करने की दिशा में कार्य करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >