Jamshedpur News : अनुज कनौजिया एनकाउंटर मामला: सीआइडी थाना में केस दर्ज

Jamshedpur News : उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर मामले की जांच अब सीआइडी करेगी. इस मामले में सीआइडी थाना में केस नंबर 20/25 दर्ज किया गया है.

सीआइडी थाना में केस नंबर 20/25 दर्ज

रामगढ़ में पदस्थापित सीआइडी इंस्पेक्टर अजय प्रसाद को मिला जांच का जिम्मा

29 मार्च को छोटा गोविंदपुर के भूमिहार मेंशन में यूपी व झारखंड एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया था अनुज कनौजिया

Jamshedpur News :

उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर मामले की जांच अब सीआइडी करेगी. इस मामले में सीआइडी थाना में केस नंबर 20/25 दर्ज किया गया है. जिसके अनुसंधानकर्ता सीआइडी रामगढ़ में पदस्थापित इंस्पेक्टर अजय प्रसाद को बनाया गया है. जिला पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट सीआइडी को सौंप दी है. जल्द ही मामले की जांच सीआइडी शुरू करेगी. हालांकि अब जांच में विलंब होने की संभावना जतायी जा रही है, क्योंकि सीआइडी इंस्पेक्टर का प्रमोशन डीएसपी में हो गया है. ऐसे में केस का अनुसंधानकर्ता बदला जा सकता है.

मालूम हो कि गत 29 मार्च को छोटा गोविंदपुर के भूमिहार मेंशन में अनुज कनौजिया का यूपी और झारखंड एसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर किया था. इस दौरान दोनों ओर से गोली चली थी. जिसमें यूपी एसटीएफ के डीएसपी डीके साही घायल हो गये थे.

मकान मालिक चिंटू अबतक फरार, साथियों का भी पता नहीं लगा सकी पुलिस

इस मामले में भूमिहार मेंशन के मालिक शशि शेखर उर्फ चिंटू अबतक फरार है. पुलिस चिंटू को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इसके अलावा अनुज कनौजिया के साथियों का भी पुलिस अबतक पता नहीं लगा सकी है. इस मामले में कुछ नेताओं के भी नाम सामने आये थे.

अनुज की तलाश में एक माह से जमशेदपुर में घूम रही थी यूपी एसटीएफ

अनुज कनौजिया की तलाश में यूपी एसटीएफ की टीम वारदात के एक माह पहले से अलग-अलग वेश में जमशेदपुर में घूम रही थी. अनुज कनौजिया के एनकाउंटर में झारखंड एसटीएफ की मदद ली गयी थी. एनकाउंटर के बाद स्थानीय थाना व पुलिस को जानकारी मिली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >