शहर में बढ़ती बीमारी को देखते हुए बिरसा रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी ने कुदादा एवं इंद्रा बस्ती गांव में एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. साेसाइटी के सदस्यों ने जलजमाव व कचरे के ढेर आदि पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया.
वहीं गांव के युवाओं ने घर-घर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने ग्रामीणों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने व जलजमाव नहीं होने देने का आग्रह किया. इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव- दीपक जोंको, सरिता देवगम, अनिल हेंब्रम, राजेश हेस्सा, सुकू मुंदूया, मनोज देवगम, मनीष पूर्ति, रवि बिरुआ, तरूण सोय समेत अन्य शामिल थे.
