Amit cricket : चैलेंजर्स एकादश की टीम ने जुस्को एकादश को हराया

अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को चैलेंजर्स एकादश व जुस्को एकादश के बीच मैच खेला गया.

चैलेंजर्स एकादश की टीम ने जुस्को एकादश को हराया जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी ग्राउंड में आयोजित अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को चैलेंजर्स एकादश व जुस्को एकादश के बीच मैच खेला गया. इसमें चैलेंजर्स एकादश की टीम 62 रनों से विजयी रही. चैलेंजर्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए. जवाब में जुस्को एकादश की टीम 16.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गयी. चैलेंजर्स एकदाश के राजीव रंजन रॉय (38 व तीन विकेट) को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. पूर्व रणजी क्रिकेटर राजीव नायर ने राजीव रंजन को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मौके राहुल कुमार उर्फ जिला मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >