Amit singh t20: अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, जेसीए की टीम जीती

राजीव नायर ग्राउंड में अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम मेजबानी में बुधवार से कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर ग्राउंड में अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट के पहले मैच में झारखंड क्रिकेट एकेडमी (जेसीए) की टीम ने 22 क्रिकेट यार्ड को एक विकेट से हराया. 22 क्रिकेट यार्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में दस विकेट पर 139 रन बनाए. मूलचंद शाह ने 37, ओम अक्षत ने 27 व मो रियान जिया ने 25 रनों की पारी खेली. जेसीए की ओर से सौमित बनर्जी ने तीन व कवि कौशल ने दो विकेट लिये. जवाब में जेएससीए की टीम 18.5 ओवर में नौ विकेट पर 18.5 रन बनाकर मैच जीत लिया. पीयूष ने 20 व सौमित ने 15 रन बनाए. मूलचंद ने चार विकेट लिये. सौमित बनर्जी प्लेयर ऑफ द मैच रहे. पूर्व स्टेट प्लेयर तंजिल-उल-हक व राहुल कुमार ने सौमित को पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >