अमित की घातक गेंदबाजी से लोयोला ब्लूज जीता

jsca a division cricket league

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने टाटा स्टील को 80 रन से मात दी. लोयोला ब्लूज की जीत के हीरो अमित कुमार (27/5) रहे. लोयोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में दस विकेट पर 258 रन बनाये. विशेष दत्ता ने 58, गौतम कुमार ने 59 और रोबिन पीटर एलिया ने 54 रन बनाये. टाटा स्टील के अमितेष कुमार ने चार विकेट लिये. युवराज सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में टाटा स्टील की टीम लेफ्ट आर्म स्पिनर अमित कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने 43.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गयी. शुभम कुमार ने 54 रन, आदित्य प्रताप ने 35 और अमितेश मिश्रा ने 31 रन बनाये. अमित ने दस ओवर में 27 रन खर्च करके पांच विकेट लिये. उन्हें प्येर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >