अमल संघ ने गीतों और कविताओं से किया बांग्ला नववर्ष का स्वागत
Copied link
अमल संघ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार बांग्ला नववर्ष मनाया. कार्यक्रम में कोलकाता व जमशेदपुर के कलाकारों ने अपनी बेहतर प्रस्तुति दी.
jamshedpur.
सिदगोड़ा स्थित अमल संघ क्लब के तत्वावधान में बांग्ला नववर्ष के आगमन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगीत, कविता पाठ और आवृत्ति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत और काव्य प्रस्तुतियां पेश कीं. संगीत में सर्वजया बनर्जी, मीठू दत्ता, सोमा विश्वास और राणा चटर्जी ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं का दिल जीता. कविता पाठ में श्राबणी मित्रा की अभिव्यक्ति सराहनीय रही. आवृत्ति में इति बनर्जी, मौसुमी घोष हाजरा, तमली सोम और सुष्मिता गांगुली ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी. इसके अलावा मनोरंजन और ज्ञानेंद्र मालाकार के प्रदर्शन को भी खूब सराहा गया. कार्यक्रम का सफल संचालन तमली सोम और इति बनर्जी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संस्थापक सदस्य स्वदेश घोष मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में सामंत कुमार, संदीप सिन्हा चौधरी, आलोक दत्ता, संतोष पात्र और सुब्रत पात्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.