जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर स्टूडेंट क्लब की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 23 रन से मात दी. स्टूडेंट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में दस विकेट पर 269 रन बनाये. अमर अभिषेक ने 55 व कुश झा ने 52 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट के राहुल कुमार और प्रदीप वाल्मिकी ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 246 रन ही बना सकी. आकाश सिन्हा ने 5 चौके व 1 छक्का की मदद से 107 रनों की नाबाद पारी खेली. स्टूडेंट की ओर से बिट्टू भारती ने दो विकेट अपने नाम किये. आकाश सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
आकाश सिन्हा का शतक बेकार, स्टूडेंट क्लब 23 रन से जीता
को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर स्टूडेंट क्लब की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 23 रन से मात दी.

आकाश सिन्हा का शतक बेकार, स्टूडेंट क्लब 23 रन से जीता