Jamshedpur news. ट्रैफिक समस्या को लेकर आजसू आंदोलन के लिए संकल्पित : कन्हैया सिंह

यातायात पुलिस आम जनता से अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही : आजसू

Jamshedpur news.

कदमा में रविवार को अजय सिंह बब्बू के आवासीय कार्यालय में आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी टैफिक समस्या में सुधार को लेकर संकल्पित है. इस गंभीर समस्या को लेकर पार्टी ने आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर ली है. पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त ने कहा की शहर के यातायात पुलिस आम जनता से अपराधियों की तरह व्यवहार करने लगी है. बैठक में संजय मलाकार, डोमन टुडू, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, अजय सिंह बब्बू, चंद्रेश्वर पांडेय, शैलेंद्र सिन्हा, ललित सिंह, संगीता सिंह ,पुष्पा सिंह, कमलेश दुबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >