निकाय चुनाव में मानगो और जुगसलाई में ताल ठोकेगी आजसू

आजसू पार्टी मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में आगामी होने वाले निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी.

मेयर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर लड़ेगी चुनाव, भ्रष्टाचार और जन-सुविधाओं को बनायेगी मुख्य मुद्दा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आजसू पार्टी मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में आगामी होने वाले निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. पार्टी ने न केवल पार्षद बल्कि मानगो मेयर, उप मेयर तथा जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है. यह घोषणा शनिवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने की. जुगसलाई नगर पालिका स्थित पार्क में आयोजित जिला समिति की बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र सहिस ने कहा कि मानगो और जुगसलाई की जनता वर्तमान जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से त्रस्त है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जल, सड़क, बिजली, सफाई और गरीबों के अधिकार जैसे बुनियादी मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव मैदान में उतरेगी. हम जनता को एक जवाबदेह और ईमानदार नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कार्यकर्ता सामूहिक एकजुटता से काम करें : कन्हैया सिंह

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए अपनी शक्ति दिखाने का बेहतरीन अवसर है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कहीं.

जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और जल्द ही योग्य उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी. बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन सौरभ राहुल सिंह ने किया. बैठक में संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, कृतिवास मंडल, अरूप मल्लिक, मंटू शुक्ला, सचिन प्रसाद, मदन मोहन मिश्रा, आकाश सिन्हा, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सरफराज खान, निकू सिंह, सुधीर सिंह, मुन्ना खान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >