अजय सोनू टी बने बेस्ट बॉलर

जमशेदपुर. मुंबई के डीवाइ पाटिल स्टेडियम में ऑल इंडिया रेड बुल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच झारखंड व चंडीगढ़ के बीच खेला गया.

जमशेदपुर. मुंबई के डीवाइ पाटिल स्टेडियम में ऑल इंडिया रेड बुल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच झारखंड व चंडीगढ़ के बीच खेला गया. इसमें चंडीगढ़ की टीम विजेता व जमशेदपुर की टीम उपविजेता रही. फाइनल मैच कुमार कुशाग्र ने 55 रनों की पारी खेली. वहीं, जमशेदपुर के लेग स्पिनर अजय सोनू टी प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर बने. अजय सोनू टी ने कुल चार मैचों दस विकेट हासिल किये. अजय सोनू मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा अजय सोनू टी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर व सीनियर टीम का भी हिस्सा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >