अग्रवाल सम्मेलन का 'समाज के नगीने' सम्मान समारोह 14 जुलाई को

जमशेदपुर में 14 जुलाई को अग्रवाल सम्मेलन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए समाज के नगीने सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आगामी मंगलवार, ( 14 जुलाई) को साकची स्थित अग्रसेन भवन में "समाज के नगीने सम्मान समारोह " का आयोजन किया जाएगा. इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड हैं. यह भव्य समारोह उन मेधावी मारवाड़ी और अग्रवाल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने CBSE तथा ICSE बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है. इसके साथ ही वर्ष 2026 में डॉक्टर, इंजीनियर, सीए (CA), सीएस (CS), सीएमए (CMA) समेत अन्य प्रतिष्ठित व्यावसायिक व उच्च डिग्रियां प्राप्त करने वाले युवाओं को भी इस मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केरला समाजम की पूर्व प्रधानाचार्य नंदिनी शुक्ला और डीबीएमएस कदमा की पूर्व प्रधानाचार्य रजनी शेखर उपस्थित रहेंगी, जो विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगी. इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम की संयोजक कविता अग्रवाल, मनीषा संघी, अंजू चेतानी, अंकिता लोधा, नेहा चौधरी समेत सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल 'गोल्डी', महासचिव मंटू अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया सक्रिय रूप से जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >