Jamshedpur News : पत्राचार के दो महीने बाद ट्रैफिक पुलिस को मिली सिर्फ बरसाती

Jamshedpur News : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को हाइटेक और सुचारू बनाने के लिए किए गये पत्राचार के दो माह बीतने के बावजूद जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को अब तक जरूरी उपकरण और अतिरिक्त बल नहीं मिला है.

अन्य कई उपकरण और अतिरिक्त बल की मांग अधूरी

बारिश के वक्त वाहन चेकिंग करने में ट्रैफिक पुलिस को होगी आसानी

Jamshedpur News :

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को हाइटेक और सुचारू बनाने के लिए किए गये पत्राचार के दो माह बीतने के बावजूद जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को अब तक जरूरी उपकरण और अतिरिक्त बल नहीं मिला है. केवल बरसात के मौसम में ड्यूटी को सुगम बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को बरसाती उपलब्ध करायी गयी है.

ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में बरसाती पहुंच गयी है और इसे एक-दो दिनों में सभी ट्रैफिक थानों को पुलिस बल के अनुसार वितरित किया जायेगा. इससे बारिश में वाहन चेकिंग करने में कुछ राहत मिलेगी.

हालांकि, ट्रैफिक विभाग द्वारा विभागीय मुख्यालय को भेजे गये पत्रों में 150 होमगार्ड जवानों की मांग के साथ-साथ स्पीडोमीटर, सीसीटीवी कैमरे, बैटेल लाइट जैसे उपकरणों की भी आवश्यकता जतायी गयी थी. इन मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इससे दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने में बाधा आ रही है.

योजना में शामिल बिंदु

सभी थाना क्षेत्रों को स्पीडोमीटर से लैस करनाशहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाना

जिन इलाकों में कैमरे नहीं हैं, वहां बेहतर गुणवत्ता वाले कैमरे लगाना10 तीखे मोड़ों पर मिरर लगाना

रात में चेकिंग के लिए बैटेल लाइट देना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >