खुद की गर्दन पर चाकू चला रेलवे लाइन पर जा लेटा युवक... जानें पूरी वारदात

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से शादी को लेकर हुए विवाद में युवक ने खुद को चाकू से घायल कर लिया. रेलवे लाइन के पास लहूलुहान मिला. पुलिस जांच कर रही है.

जमशेदपुर:गोविन्दपुर थाना अंतर्गत सलगाझरी के पास शुक्रवार सुबह प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खुद को चाकू से घायल कर लिया. इसके बाद वह रेलवे लाइन के पास चला गया. युवक को लहूलुहान हालत में देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने उसे रेलवे लाइन से किनारे किया. जानकारी मिलने पर गोविन्दपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती का रहने वाला है युवक

घायल युवक की पहचान राहरगोड़ा क्रिश्चियन टोला निवासी विजय टोप्पो के रूप में हुई है. वह पूर्व में टाटा मोटर्स का स्थायी कर्मचारी था. बाद में उसने वीआरएस ले लिया था. विजय टोप्पो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. हालांकि, पत्नी और बच्चे उसके साथ नहीं रहते हैं.

प्रेमिका से शादी को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, विजय टोप्पो का सरजामदा की एक युवती से प्रेम संबंध है. गुरुवार को वह चाकू लेकर युवती के घर गया था, जहां विवाद हुआ था. इसके बाद प्रेमिका के घरवालों और आसपास के लोगों ने विजय को वहां से भगा दिया था.

शादी के लिए बना रहा था दवाब

शुक्रवार सुबह युवती सलगाझरी के पास अकेली जा रही थी. इसी दौरान विजय टोप्पो ने उसे रोका और शादी के लिए दबाव बनाने लगा. युवती ने इसका विरोध किया. इसके बाद विजय ने खुद को चाकू से घायल कर लिया और रेलवे लाइन के पास चला गया.

पुलिस के अनुसार, प्रेमिका से विवाद के बाद विजय ने खुद को घायल किया और रेलवे लाइन पर जाने की कोशिश की थी. फिलहाल उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >