Jamshedpur News : घर पर आकर फायरिंग करने और धमकी देने का आरोप

Jamshedpur News : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुड़ियाबेड़ा रामबालक बस्ती के रहने वाले गुलशन कुमार ने नंदन पंडित, राहुल बल्ले समेत एक अन्य युवक पर घर पर आकर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुड़ियाबेड़ा रामबालक बस्ती के रहने वाले गुलशन कुमार ने नंदन पंडित, राहुल बल्ले समेत एक अन्य युवक पर घर पर आकर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. गुलशन ने थाने में केस दर्ज कराया है. घटना 21 मार्च की है.

मिली जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार के भाई के साथ नंदन पंडित और अन्य का विवाद हुआ था. इस कारण से नंदन अपने साथियों के साथ गुलशन के घर पर आया और फायरिंग कर मौके से फरार हो गया. इस मामले में आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >