Jfc start trainning for mohan bagan match : मोहन बागान से मुकाबले किए जेएफसी ने शुरू की ट्रेनिंग

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व मोहन बागान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व मोहन बागान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए जमशेदपुर की टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. लगभग आठ दिनों की छुट्टी के बाद एक बार फिर से जमशेदपुर की टीम के खिलाड़ी मुख्य कोच ओवन कॉयल की निगरानी में शनिवार से ट्रेनिंग की शुरुआत की. फ्लैट लेट , कदमा में आयोजित ट्रेनिंग सेशन के दौरान खिलाड़ियों को हल्का अभ्यास करते देखा गया. वहीं, टीम के सहायक स्टॉफ खिलाड़ियों के साथ समय बिताते देखे गये. इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन प्लैटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर जारी है. अभी तक इस मैच के लिए आठ हजार टिकट बेचे जा चुके हैं. सोमवार से बॉक्स ऑफिस से भी दर्शकों को टिकट उपलब्ध कराया जायेगा. जेएफसी प्रबंधन ने कोलकाता और दूसरी राज्य से आने वाले मोहन बागान के प्रशंसकों के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वेस्ट अपर स्टैंड को रिजवर्ड रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >