000 टाटा मोटर्स : शिविर के पहले दिन 197 कन्वाइ चालकों का हुआ 15 लाख का बीमा

टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज विभाग, टेल्को ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसिएशन (टीटीसीए ) और ऑल इंडिया कन्वाइ वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच एवं बीमा योजना शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ.

स्वास्थ्य जांच और 15 लाख के मुफ्त दुर्घटना बीमा के लिए दो दिवसीय शिविर शुरू

बुधवार को भी कैंप सुबह 9 से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर .

टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज विभाग, टेल्को ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसिएशन (टीटीसीए ) और ऑल इंडिया कन्वाइ वर्कर्स यूनियन के दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच एवं बीमा योजना शिविर का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ. टेल्को स्थित पुराने आरएसओ परिसर (साउथ गेट) में आयोजित कैंप का उद्घाटन टाटा मोटर्स के सेफ्टी हेड राहुल, एडमिन हेड बीएन, व्हीकल डिस्पैच के डीजीएम अमित सिन्हा और टीसीए के सीईओ डॉ. जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पहले दिन कुल 197 चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उनका बीमा पंजीकरण हुआ. बुधवार को भी यह कैंप सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा.

शिविर के दौरान चालकों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि वाहन चालकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कंपनी की ओर से कराया जा रहा है. इस माौके पर यूनियन के अध्यक्ष शिवनारायण रजक, उपाध्यक्ष सुदामा यादव, महामंत्री जयनारायण सिंह, ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि प्रताप चंद शुक्ला, राजकिशोर साहू, दमनप्रीत सिंह, निहालउद्दीन खान, जेपी गौड़ सहित काफी संख्या में चालक मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन ऑल इंडिया कन्वाइ वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने किया. उन्होंने चालकों से अपील की है कि बुधवार को कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमा योजना का लाभ लें. यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स की पहल पर कंपनी के सूचीबद्ध चालक, इंचार्ज और खरीद-बिक्री से जुड़े सभी पात्र चालक इस 15 लाख रुपये के मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ उठा सकते हैं.

टाटा मोटर्स के सेफ्टी हेड राहुल, एडमिन हेड बीएन, व्हीकल डिस्पैच के डीजीएम अमित सिन्हा और टीसीए के सीईओ डॉ. जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पहले दिन कुल 197 चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उनका बीमा पंजीकरण संपन्न हुआ. शिविर के दौरान चालकों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने वाले चालकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मुफ्त में कराया जा रहा है. इस माौके पर यूनियन के अध्यक्ष शिवनारायण रजक, उपाध्यक्ष सुदामा यादव, महामंत्री जय नारायण सिंह, ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि प्रताप चंद शुक्ला, राजकिशोर साहू, दमनप्रीत सिंह, निहालउद्दीन खान, जेपी गौड़ सहित काफी संख्या में चालक मौजूद थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन ऑल इंडिया कन्वाइ वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने किया. उन्होंने अधिक से अधिक चालकों से बुधवार को कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमा योजना से जुड़ने की अपील की है.यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स की पहल पर कंपनी के सूचीबद्ध चालक, इंचार्ज और खरीद-बिक्री से जुड़े सभी पात्र चालक इस 15 लाख रुपये के मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ उठा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >