बर्मामाइंस : बेरियर तोड़ नो इंट्री में घुसा ट्रेलर, स्कूटी सवार जख्मी

बर्मामाइंस : बेरियर तोड़ नो इंट्री में घूसा ट्रेलर, स्कूटी सवार जख्मी

फोटो – 3 बर्मामाइंस 1,2

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टेल्को थानांतर्गत डीवीसी मोड के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर (जेएच05एआर-3709) बेरियर तोड़ कर नो इंट्री में प्रवेश कर गया. इससे बेरियर क्षतिग्रस्त होकर स्कूटी (जेएच05सीए- 9560) सवार ऋषि कुमार पर गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं स्कूटी पर सवार उनकी मां बाल-बाल बच गयी. घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले गये. घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है.

जानकारी के अनुसार ट्रेलर मनीफीट से ट्यूब गेट की ओर से जा रहा था. चालक बेरियर को देखे बिना ट्रेलर को लेकर नो इंट्री वाली सड़क की तरफ घुस गया. इससे बेरियर उखड़ कर पास से गुजर रहे ऋषि पर जा गिरा. घटना के बाद लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ कर पिटाई कर बर्मामाइंस पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रेलर मालिक मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस दौरान पुलिस ने ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है. ऋषि अपनी मां के साथ इस्ट प्लांट बस्ती से मनीफीट की ओर जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >