बारीडीह में ”आप” का धरना आज

मोहरदा जलापूर्ति योजना से पेय जलापूर्ति सुचारू नहीं होने के विरोध में आम आदमी पार्टी शनिवार को बारीडीह गोलचक्कर पर धरना देगी. महानगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता सुबह दस बजे धरना पर बैठेंगे.

जमशेदपुर :

मोहरदा जलापूर्ति योजना से पेय जलापूर्ति सुचारू नहीं होने के विरोध में आम आदमी पार्टी शनिवार को बारीडीह गोलचक्कर पर धरना देगी. महानगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता सुबह दस बजे धरना पर बैठेंगे. महानगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मोहरदा जलापूर्ति योजना से दो दिनों से पेयजल की सप्लाई बाधित है. इंटेक वेल में गंदा पानी-कचरा जमा हो गया है. जिससे गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. जनहित की मांगों को लेकर आप पार्टी ने दो दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है. पार्टी की मांग है कि मो���रदा, बागुनहातु, बागुननगर, बारीडीह, बिरसानगर के सारे जोन सहित सभी इलाकों में सुचारू जलापूर्ति हो और पानी की गुणवत्ता सुधारी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >