सीतारामडेरा : माेबाइल दुकान में काम करने वाले युवक ने लगायी फांसी

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी विनोद राव (37) ने अपने घर के थर्ड फ्लोर पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जमशेदपुर :

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी विनोद राव (37) ने अपने घर के थर्ड फ्लोर पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना सोमवार की है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. विनोद राव साकची के एक मोबाइल दुकान में काम करता था. उसकी एक 11 साल की बेटी भी है. घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विनोद अपने कमरे में सोने जाने की बात कह कर गया था. उसी दौरान उसने चादर से फांसी लगा ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >