पुलिस केंद्र में स्नान के दौरान गिरा सिपाही, मौत

पुलिस केंद्र में गिरने से सिपाही की मौत

लोहरदगा का रहने वाला है किशोर उरांव, सिटी एसपी ने दी सलामी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी पुलिस केंद्र में बुधवार को स्नानागार के पास गिरने से आरक्षी किशोर उरांव ( 42 वर्ष) की एमजीएम अस्पताल में मौत हो गया. मृतक आरक्षी किशोर उरांव लोहरदगा के हरमू थाना अंतर्गत नदिया का रहने वाला है. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गोलमुरी पुलिस केंद्र में सलामी दी गयी. मौके पर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत समेत सार्जेंट मेजर के अलावा पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे.

बुधवार को किशोर उरांव सामूहिक स्नानागार के पास स्नान करने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से सिर के बल गिर गया था. जिससे सिर में गंभीर चोट लगी. जानकारी मिलने पर आरक्षी किशोर उरांव के परिजन गुरुवार को गोलमुरी पुलिस केंद्र पहुंचे. पुलिस केंद्र में सलामी होने के बाद परिजन शव लोहरदगा ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >