झारसुगुड़ा : डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट ऑफिस, झारसुगुड़ा ने शुक्रवार को जिलापाल कार्यालय में मौजूद डीएमएफ ऑडिटोरियम हॉल में जिलास्तरीय 'नियुक्ति मेले का सफलतापूर्वक आयोजित किया.
कार्यक्रम का मुख्य मकसद स्थानीय युवाओं को नौकरी के मौकों से जोड़ना था. विभिन्न कंपनियों ने इस रोजगार मेले में हिस्सा लिया और अपनी कंपनियों के लिए ज़रूरी उम्मीदवार चुने. जिला कार्यालय की ओर से कहा गया कि इसमें जिले और जिले के बाहर से कुल 84 बेरोजगार युवक युवतियों ने हिस्सा लिया.
