7429 candidates were absent excise constable examination पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

टाटा स्टेशन, भुइयांडीह बस स्टैंड से लेकर शहर के सभी रूट तड़के पांच से सात बजे व शाम 6.45 से लेकर रात 8 बजे तक जाम

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. शहर के 77 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 34,364 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन पहली पाली में ही 7,429 अनुपस्थित थे, जबकि 26,935 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. परीक्षा के दौरान पारदर्शिता का विशेष ख्याल रखा गया. प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की जांच की गयी. जूते-मोजे तक खुलवा कर जांचा गया. बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति मिली. तीन परीक्षार्थियों का आधारयुक्त बायोमीट्रिक मिलान नहीं होने के कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा. जबकि, तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन की अनुमति से एक महिला परीक्षार्थी परिजनों के साथ घर लौट गई. परीक्षा तीन पालियों में संपन्न हुई. पहली पाली (सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक) में सामान्य ज्ञान, दूसरी (सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे) में हिंदी और तीसरी पाली (दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक) में साहित्य व अंग्रेजी के पेपर हुए. केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, डिजिटल घड़ी और कैलकुलेटर जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी रही.हिंदी ने छुड़ाए पसीने, गणित व झारखंड से जुड़े सवालों ने दी राहतपरीक्षा में हिंदी विषय के कठिन प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के पसीने छुड़ा दिये तो गणित व झारखंड से जुड़े सवालों ने राहत दी. हिंदी में एक सवाल था- संस्कृत में वेद शब्द का क्या अर्थ है? परीक्षा देकर बाहर आये अभ्यर्थियों ने बताया कि झारखंड से जुड़े 60 सवाल पूछे गये. इनमें 2011 की जनगणना के मुताबिक झारखंड में आदिवासी जनजाति की आबादी, झारखंड में ठंड का मौसम कब से कब तक रहता है, हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर है और उसकी ऊंचाई कितनी है. बिहार से कितने जिलों को काटकर झारखंड बना, नेतरहाट की लोकप्रियता किससे से जाना जाता है. दलमा वन्यप्राणी का अनुमानित क्षेत्रफल, झारखंड का राज्यकीय पक्षी, झारखंड का ऊंचा जलप्रपात, करम त्योहार में किस देवी-देवता की पूजा की जाती है, झारखंड की सलीमा टेटे ने किस ओलंपिक में भाग लिया आदि सवाल पूछे गये थे. परीक्षा में झारखंड के ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के मंत्री और श्रम, रोजगार प्रशिक्षण कौशल विभाग के मंत्री के नाम पूछे गये.परीक्षार्थियों ने कहा

उत्पाद सिपाही परीक्षा में हिंदी पेपर थोड़ा कठिन था, उचित तैयारी नहीं होने के कारण परेशानी हुई

– मंतोष कुमार, बिहार

झारखंड की जनगणना 2011 कट व डेट और उससे जुड़े सवाल ने परेशान किया

– राणा तिवारी, पीरो, आरा

झारखंड के मंत्रियों के नाम, राजकीय फूल, राजकीय पक्षी जैसे आसान सवाल पूछे गये थे.

– गुंजन कुमार यादव, गोरखपुरदूसरे विषयों की तुलना में गणित के सवाल आसान थे, कोई परेशानी नहीं हुई. लेकिन हिंदी के पेपर ने काफी परेशान किया.- शुभम राज, गया, बिहार

———————————-

पेपर लीक की अफवाह से अभिभावकों की सांसें अटकीं

परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े अभिभावकों में ””””””””पेपर लीक”””””””” की अफवाह भी चर्चा का विषय बनी रही. उनका कहना था कि झारखंड में बार-बार पेपर लीक की खबरों से अब डर लगने लगा है. सोनारी स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर बिहार के लखीसराय से आए अभिभावक संजय कुमार महतो ने कहा कि रांची और अन्य जगहों से पेपर लीक होने व रैकेट में शामिल कई लोगों के पकड़े जाने की जानकारी आ रही है. अब यह सच है या अफवाह, नहीं पता. लेकिन, अगर ऐसा हुआ तो बेटे की दिन-रात की मेहनत और यहां आने-जाने पर किया गया सारा खर्च मिट्टी में मिल जायेगा. हालांकि, जिला प्रशासन ने जमशेदपुर में ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की है. डीसी ने कहा कि जिले के 77 परीक्षा केंद्रों में कचादारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई.———————————–

स्टेशन से बस स्टैंड तक ट्रैफिक जाम, सात बजे ही करनी थी रिपोर्टिंग

परीक्षा को लेकर शहर की रफ्तार रविवार तड़के से ही थम गई थी. शनिवार रात से ही हजारों की संख्या में अभ्यर्थी टाटानगर स्टेशन और भुइयांडीह अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंचने लगे थे. सुबह 8:30 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे ही रिपोर्टिंग का समय तय किया गया था. इस कारण तड़के 5 से 7 बजे तक साकची, बर्मामाइंस और स्टेशन रोड पर भारी जाम की स्थिति बनी रही. यही नजारा शाम को परीक्षा समाप्ति के बाद भी देखा गया, जब रात 8 बजे तक मुख्य सड़कों पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >