जमशेदपुर युद्ध की स्थिति के लिए संवेदनशील घोषित, 7 मई को होगा मॉक ड्रिल

7 May Mock Drill News in Jamshedpur: जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक टाटा स्टील के अधिकारी काम कर रहे हैं. इसको देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का उपयोग किया जा रहा है. वैसे पूरी कंपनी में सिक्यूरिटी विभाग और एसआइएसएफ की टीम भी अभ्यास कर रही है. युद्ध के हालात में अंदर ही अंदर किस तरह कदम उठाये जाने हैं, इसको लेकर काम चल रहा है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

7 May Mock Drill News: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच देश भर में मॉक ड्रिल की तैयारी चल रही है. मॉक ड्रिल के लिए चिह्नित शहरों में जमशेदपुर भी है. जमशेदपुर शहर में भी मॉक ड्रिल 7 मई को होगा. युद्ध के हालात को देखते हुए जमशेदपुर को संवेदनशील इलाका माना जाता है, क्योंकि टाटा स्टील शहर के बीचोबीच है, जिसमें गैस से लेकर हर चीज है. किसी भी अटैक से शहर को बचाने के लिए तैयारी की जा रही है. टाटा स्टील जैसी कंपनियां खुद इस दिशा में काम कर रहीं हैं. जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जा रहा है.

सरकार की गाइडलाइन में काम कर रहा टाटा स्टील

टाटा स्टील के प्रवक्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक ही हमलोग पूरा काम कर रहे हैं. इसको देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का उपयोग किया जा रहा है. वैसे पूरी कंपनी में सिक्यूरिटी विभाग और एसआइएसएफ की टीम भी अभ्यास कर रही है. युद्ध के हालात में अंदर ही अंदर किस तरह कदम उठाये जाने हैं, इसको लेकर काम चल रहा है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

नागरिक सुविधाओं के लिए टाटा स्टील यूआइएसएल की तैयारी

नागरिक सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से तैयारी की गयी है. चूंकि, युद्ध के हालात में कैसे काम होंगे, कर्मचारी कैसे आयेंगे और जायेंगे, इसकी भी तैयारी की गयी है. नागरिक सुविधाओं के तहत वाटर ट्रीटमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट, स्ट्रीट लाइट को बंद करने और चालू करने समेत कई सारी नागरिक सुविधाओं को कैसे बहाल रखा जाना है, इसको लेकर भी तैयारी की गयी है. कंपनी से इस बारे में अधिकारिक जानकारी मांगी गयी, लेकिन कंपनी ने इसे शेयर नहीं किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सिविल डिफेंस में भी स्पेशल तैयारी

जमशेदपुर के सिविल डिफेंस कार्यालय को यूनाइटेड क्लब के बगल में संचालित किया जाता है. इस कार्यालय में भी तैयारी की जा रही है. अमूमन सुनसान रहने वाले इस सिविल डिफेंस कार्यालय में लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. एसडीओ की देखरेख में यहां तैयारी होती है. यहां दो इंस्पेक्टर, एक डेमोंस्ट्रेटर, एक अकाउंटेंट और एक ऑफिस हेल्पर है, जबकि स्वयंसेवकों की संख्या काफी ज्यादा है, जिनकी मदद से तैयारियां की जा रहीं हैं.

रेलवे ने भी की तैयारी

रेलवे ने भी मॉक ड्रिल की तैयारी की है. सिविल डिफेंस की रेलवे की टीम इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में तैयार है. इस टीम में एक इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट इंस्पेक्टर, तीन डेमोंस्ट्रेटर और 34 जवान शामिल हैं. कुल 40 जवानों की टीम आपात स्थिति के लिए तैयार है. इसको लेकर एनडीआरएफ की ओर से सबको ट्रेनिंग दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

जनगणना में ‘सरना’ धर्म कोड के विकल्प की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराने के लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी ले मोदी सरकार, रांची में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

घुसो पाकिस्तान में, घसीटकर लाओ उन हत्यारों को, जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है, रांची में गरजीं अलका लांबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >