टीबी वैक्सीन के लिए अभी तक 62 हजार लोगों की हुई पहचान

जिले में शुरू हो रहे बीसीजी (बैसिल कैलमेट-गुएरिन) टीकाकरण अभियान को लेकर सर्वे कराया जा रहा है. अभी तक जिले में 62 हजार लोगों की पहचान टीबी टीका देने के लिए की गयी है.

विभाग को सर्वे में हो रही परेशानी

शहरी क्षेत्र में विभाग को सर्वे में हो रही परेशानी, लोग नहीं दे रहे जानकारी

जमशेदपुर :

जिले में शुरू हो रहे बीसीजी (बैसिल कैलमेट-गुएरिन) टीकाकरण अभियान को लेकर सर्वे कराया जा रहा है. अभी तक जिले में 62 हजार लोगों की पहचान टीबी टीका देने के लिए की गयी है. इसकी जानकारी देते हुए जिला टीबी विभाग के पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश केसरी ने बताया कि इसमें सबसे अधिक लोग ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं. शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच सर्वें करने में काफी परेशानी हो रही है. वैक्सीन का कार्य तीन माह में खत्म करना है. कई जगहों पर लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >