Jamshedpur News : बीओआइ अधिकारी संघ चुनाव को लेकर जमशेदपुर में ऑफिशियल पैनल ने झोंकी ताकत

Jamshedpur News : बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ, झारखंड राज्य इकाई के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है.

महासचिव सुनील लकड़ा के नेतृत्व में जनसंपर्क, 1 मार्च को रांची में होगा मतदान

Jamshedpur News :

बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ, झारखंड राज्य इकाई के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. गुरुवार को महासचिव कॉमरेड सुनील लकड़ा के नेतृत्व में ”ऑफिशियल पैनल” के प्रत्याशियों ने लौहनगरी जमशेदपुर की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने अधिकारियों से मिलकर संगठन की मजबूती के लिए वोट की अपील की. कैंपेन के दौरान पैनल के प्रत्याशी सत्य प्रकाश, मनीष कुमार, मनीष मिंज एवं शैलेंद्र सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. प्रत्याशियों ने संगठन की भावी नीतियों, भविष्य की कार्ययोजना और एक सशक्त व प्रभावी प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल एकजुट और मजबूत संगठन ही अधिकारियों के हितों की रक्षा कर सकता है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर सकता है.

1 मार्च को रांची में डाले जायेंगे वोट

ऑफिशियल पैनल के सदस्यों ने बैंक कर्मियों से अपील की है कि संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके पक्ष में मतदान करें. गौरतलब है कि बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ, झारखंड राज्य इकाई का यह महत्वपूर्ण चुनाव आगामी 1 मार्च 2026 को रांची में आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >