Jsca school league jusco school win : जुस्को स्कूल ने काशीडीह को सात विकेट से दी करारी शिकस्त

को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले जा रहे जेएसए स्कूल लीग के एक मैच में जुस्को स्कूल की टीम ने काशीडीह हाई स्कूल को सात विकेट से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले जा रहे जेएसए स्कूल लीग के एक मैच में जुस्को स्कूल की टीम ने काशीडीह हाई स्कूल को सात विकेट से हराया. काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.4 ओवर में दस विकेट पर 77 रन बनाए. प्रिंस कुमार ने 32 रनों की पारी खेली. जुस्को स्कूल के सक्षम ने 19/3 और अर्चित विश्वास ने 5/3 विकेट लिये. जवाब में जुस्को स्कूल की टीम 10.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया. रेयान ने 17 व निम्मित मेहता ने 16 रनों की पारी खेली. अर्चित विश्वास प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >