जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 84 रन बनाए. विजय शंकर मिश्रा ने 39 रनों की पारी खेली. रुरल ब्लू के रिशु कमार साहू ने तीन व ऋषभ सिन्हा ने दो विकेट लिये. जवाब में रुरल ब्लू की टीम 13.3 ओवर में तीन विकेट पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया. ऋतिक गौड़ ने 29 व आशीष सिंह ने 24 रनों की पारी खेली. रिशु कुमार साहू प्लेयर ऑफ द मैच बने.
Jsca a division t20 league rural blue win : रुरल ब्लू जीता, रिशु बने प्लेयर ऑफ द मैच
जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया.
