जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 5 विकेट से हराया. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवर में दस विकेट पर 155 रन बनाए. अजय कुमार ने 40 व अभिषेक अग्रवाल ने 23 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर सीसी के आदित्य मनोहर और हिमांशु ने चार-चार विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर सीसी की टीम 26.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया. विद्या सागर ने 46 व समर चौधरी ने 44 रनों की पारी खेली. फ्रेंड्स के अजय कुमार ने दो विकेट लिये. हिमांशु भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Jsca school league jamshedpur cc win : जमशेदपुर क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स एकादश को किया पराजित
टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 5 विकेट से हराया.
