चत्रिगुप्त पूजा आज, चत्रिांश करेंगे कलम-दवात की पूजा

चित्रगुप्त पूजा आज, चित्रांश करेंगे कलम-दवात की पूजा (चित्रगुप्त भगवान का एक फोटो लगा लेंगे)-अदरक व गुड़ का सोमरस रहेगा प्रसाद लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरशहर में शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा मनायी जायेगी. चित्रांश परिवार के लोग अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त अौर कलम दवात की पूजा करेंगे. घरों के साथ-साथ जिले में 19 स्थानों पर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 12, 2015 10:22 PM

चित्रगुप्त पूजा आज, चित्रांश करेंगे कलम-दवात की पूजा (चित्रगुप्त भगवान का एक फोटो लगा लेंगे)-अदरक व गुड़ का सोमरस रहेगा प्रसाद लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरशहर में शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा मनायी जायेगी. चित्रांश परिवार के लोग अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त अौर कलम दवात की पूजा करेंगे. घरों के साथ-साथ जिले में 19 स्थानों पर सार्वजनिक रूप से पूजा अर्चना की जायेगी. सुबह नौ बजे से पूजा अर्चना होगी. साथ ही कई स्थानों पर शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया है. मुख्य रूप से सोनारी चित्रगुप्त भवन, मानगो सुवर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी, एग्रिको दुर्गापूजा मैदान, बाराद्वारी क्लब हाउस, प्रोफेशनल फ्लैट कदमा, सबुज कल्याण संघ टेल्को समेत अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. भगवान चित्रगुप्त की पूजा में अदरक एवं गुड़ मिश्रित कर तैयार किया गया सोमरस मुख्य प्रसाद होता है, जिसे भगवान को चढ़ाने के बाद श्रद्धालुुअों में वितरित किया जाता है. —————कहां-कहां होगी चित्रगुप्त पूजा सोनारी चित्रगुप्त भवन, बागबेड़ा चित्रगुप्त मैदान, विजया हेरिटेज कदमा, प्रोफेशनल फ्लैट कदमा, टयूब बारीडीह, विद्यापति नगर, बिष्टुपुर क्लब हाउस, मानगो सुवर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी, मकदमपुर, राहरगोड़ा, एग्रिको दुर्गापूजा मैदान, गोलमुरी राजेंद्र स्मृति भवन, चित्रगुप्त कल्याण समिति छोटा गोविंदपुर, बारीडीह बस्ती, बाराद्वारी क्लब हाउस, सबुज कल्याण संघ टेल्को, शिव मंदिर परसुडीह, जादूगोड़ा कम्युनिटी सेंटर अौर घाटशिला.