600 बच्चों ने लगायी दौड़

जमशेदपुर. वैली व्यू स्कूल, टेल्को में शनिवार को इंटर हाउस क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक डॉ जेके पांडे ने झंडा दिखाकर दौड़ी की शुरुआत की

जमशेदपुर. वैली व्यू स्कूल, टेल्को में शनिवार को इंटर हाउस क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक डॉ जेके पांडे ने झंडा दिखाकर दौड़ी की शुरुआत की. कुल 600 विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) ने दौड़ में हिस्सा लिया. इस दौड़ का नेतृत्व विद्यालय के खेल शिक्षक रवींद्र और प्रताप ने किया. टोपाज हाउस ओवरऑल चैंपियन बना. रूबी हाउस उपविजेता रहा. सीनियर बालिका वर्ग के व्यक्तिगत वर्ग में हीरामुनी पहले अर्पिता दूसरे व तान्या तीसरे स्थान पर रही. सीनियर बालक वर्ग में सृजन पहले, प्रणय दूसरे व राजेश तीसरे स्थान पर रहे. जूनियर बालक वर्ग में अनमोल पहले, नील दूसरे व राजवीर को तीसरा स्थान मिला. जूनियर बालिका वर्ग में मोनिका पहले, नायशा दूसरे व सृष्टि कुमारी तीसरे स्थान पर रही. मौके पर स्कूल के प्रिंसिंपल अलका अरविंद कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >