मॉनसून व चक्रवात का प्रभाव, तीन दिन बारिश की संभावना
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजिला समेत पूरे झारखंड पर इस बार मॉनसून मेहरबान है. अब तक औसत से अधिक बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बीचो-बीच मानसून रेखा और वायुमंडल में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है. इस कारण अगले तीन दिन तक घने बादल छाये रहने के साथ ही बारिश […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 17, 2015 10:08 PM
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजिला समेत पूरे झारखंड पर इस बार मॉनसून मेहरबान है. अब तक औसत से अधिक बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बीचो-बीच मानसून रेखा और वायुमंडल में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है. इस कारण अगले तीन दिन तक घने बादल छाये रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार की दोपहर कुछ समय के लिए आसमान साफ हो सकता है. इससे पूर्व शुक्रवार को बादल व छिटपुट बारिश की वजह से तापमान सामान्य से नीचे रहा. अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गयी. शनिवार को अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 9:12 PM
January 15, 2026 8:55 PM
January 15, 2026 8:33 PM
January 15, 2026 7:59 PM
January 15, 2026 1:37 AM
January 15, 2026 1:36 AM
January 15, 2026 1:34 AM
January 15, 2026 1:34 AM
January 15, 2026 1:32 AM
January 15, 2026 1:30 AM
